रिपोर्ट:-उपेन्द्र कुमार गौतम (रायसेन)
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुणे से महंत संदीप महादेवराव के नेतृत्व मे मराठा मावळो की टोली हरियाणा मे स्थित पानीपत मे शहीद मराठा मावळो को नमन करने जाते हे। आज प्रातः जत्थे के साथ ऐतिहासिक #रायसेन_दुर्ग का भृमण किया।
जहां स्थानीय लोगों ने जगह जगह जत्थे का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ज्ञात हो की 14 जनवरी 1761 को पानीपत युद्ध हुआ था जिसमे शौर्य का परिचय देते हुए मराठा मावळे शहीद हुए थे।उन सभी शहीदो को नमन करने हेतु प्रतिवर्ष पुणे से मराठा मावळो की टोली शहीदो को नमन करने सैकडों की संख्या में पानीपत पहुचते है। जो 28 जनवरी को पानीपत पहुचकर मराठा शहीदो को नमन करेंगे। रायसेन सोमेश्वर धाम किले पर सुबह 5:30 बजे सभी श्री अमरनाथ सेवा समिति एवं फोर्ड क्लब के सदस्यो ने यात्रा का स्वागत किया|