समस्तीपुर: बिथान : सी.पी.आई.एम.खेतिहर मजदूर बिथान अंचल की बैठक पुरुषोत्तम पासवान की अध्यक्षता में हुइ ,बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव काॅ. रामदयाल भारती ने कहा मोदी के राज में गरीबों पर अत्याचार बढ़ा है ,खाने-पीने से लेकर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है , इससे आम जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है ! बिहार की सरकार पोखर के भिंडा पर बसे हुए गरीबों भूमिहीनों को बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए हुए उजार रही है , साथ ही भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन बसाने के लिए देंगे इस घोषणा को भी नजर अढाज कर रही हैं ! इसके खिलाफ खेतिहर मजदूरी यूनियन व्यापक संघर्ष चलाएगी तथा गरीबों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उजड़ने नहीं देगी खाद की कालाबाजारी खुलेआम हो रहा है अफसर और माफिया खाद विक्रेता दोनों मिलकर किसानों को लूट रही है इस चीज़ को यहां की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी इसके लिए 21-22 लिए जनवरी को बेतिया में हो रहे राज्य सम्मेलन में व्यापक योजना बनाई जाएगी और एक बड़ा संघर्ष बिहार की धरती पर शुरू किया जाएगा ! बैठक में उपस्थित अंचल सचिव तारनी प्रसाद सिंह, हरदेव मुखिया , एतवारी मुखिया, मंजय कुमार, जोगिंदर यादव, रामचन्द्र साह (चानो), रामविलास सहनी, रवि शर्मा, सुबोध यादव , राम वीरोज पासवान, धर्मेन्द्र कुमार यादव समेत दर्जनों कॉमरेड नेता मौजूद रहे !
संतोष कुमार
ब्यूरो चिफ (समस्तीपुर)