जिला विदिशा तहसील ग्यारसपुर: वन परिक्षेत्र ग्यारसपुर अंतगर्त शासन की मंशा अनुसार डी एफ ओ श्री ओमकार सिंह मर्सकोले एवं एस डी ओ विदिशा विजय मोरे के मार्गदर्शन में अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया यह कार्यक्रम बीट मानोरा के वन क्षेत्र अंतर्गत कराया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानोरा के विद्यार्थी शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान कराकर किया गया इसके बाद विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं कैप उपलब्ध कराए गए इसके बाद विद्यार्थियों को मास्टर ट्रेनर स्वदेश वाघमारे रिटायर्ड एस डी ओ वन भोपाल ने पर्यावरण,वन्यजीव,एवं वन विभाग के बारे में रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं वन भ्रमण कराया गया जहाँ विद्यार्थियों ने प्रकृति का लुत्फ उठाया वन परिक्षेत्र अधिकारी ग्यारसपुर कुमारी मुस्कान शिवहरे ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों में पर्यावरण, वन,वन्यजीव के प्रति जागरूक करने और उसकी अनुभूति करने के लिए किया गया है कार्यक्रम में मौके पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों,शिक्षकों और कर्मचारियों को चाय नाश्ता, एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई ,जिससे सभी ने वन भोज का भी लुफ्त उठाया कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से प्रश्न उत्तरीय परीक्षा ली गई जिसमें सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए एवं सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए स्थल की तैयारियों एवं कार्यक्रम को पूर्ण करने में सभी वन स्टॉफ का सहयोग रहा कार्यक्रम के अंत में सभी को वन सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
जिला विदिशा से ब्यूरो चीफ कमल कुशवाहा की रिपोर्ट