रिपोर्टर अखिलेश विश्वास
मदनपुर अररिया बिहार: ●अररिया- जिले में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधा दिनदहाड़े लूट, चोरी और हत्या जैसी जघन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े हो रहे है। नगर थाना से महज 250 मीटर की दूरी पर शहर के काली मंदिर चौक पर अजय ज्वेलर्स में हुवी भीषण चोरी की घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। चोर बुधवार की रात ज्वेलरी दुकान के पीछे से मार्केट के अंदर जाता है और फिर शटर तोड़कर दुकान से सोना, चांदी की ज्वेलरी की चोरी कर ले जाता है। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। चोरी की घटना में 50 लाख रुपये से अधिक के जेवर चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद एसडीपीओ पुष्कर कुमार पुलिस टीम के साथ काली मंदिर चौक पहुंच कर चोरी की घटना की जांच की। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि घटनास्थल पर कई साक्ष्य मिले हैं। टेक्निकल सेल की टीम को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले का उभ्देदन कर चोरी में शामिल चोर को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करती रहती है। चोर मार्केट के पीछे से प्रवेश किया है। सुरक्षा के लिहाज से पीछे दरवाजा नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि चोरी छोटे गहनों की हुई है। चोर लॉकर को नहीं तोड़ पाया।