नसरुल्लागंज मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन-सहयोग से जिले की हर क्लास को स्मार्ट क्लास बनाकर आज सीहोर जिले के शिक्षकों ने इतिहास रचा है। उन्होंने अपने खून-पसीने की कमाई से चार करोड़ 25 लाख रूपए इकट्ठे किए और जिले के 1552 विद्यालयों को 1630 स्मार्ट टीवी प्रदान किए। जिले के जन-प्रतिनिधियों शिक्षक, कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह की सराहना की साथ ही प्रदेश के हर विद्यालय को बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाने मैं शिक्षकों के प्रति आदर प्रदर्शित करते हुए उनके महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की घोषणा करता हूं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत और अधिक अंक लाने पर लेपटॉप प्रदान किया जाता है। अब दसवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को भी लेपटॉप दिए जाने का सरकार सोच रही है। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा समस्त बच्चों को योग भी सिखाया गया|