जिला विदिशा तहसील ग्यारसपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्यारसपुर का पोस्टमार्टम कक्ष कई सालों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है नया भवन भी बन रहा है लेकिन कई सालों से किसी कारण बस निर्माणाधीन है भवन का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है क्षेत्र के जिम्मेदार लोग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं । दीवारों मैं मोटी मोटी दरारें आ रही है ।छत भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है बरसात में दीवार गिरने की ज्यादा संभावना रहती है कई बार शव को पोस्टमार्टम के लिए अंदर रखना पड़ता है क्योंकि यदि दिन के समय पीएम नहीं हो सका तो अगले दिन करना होता है इसलिए बिना सुरक्षा के रात में शव रखा रहता है जबकि यहां पर कुत्ते बिल्ली या जंगली जानवरों का आना जाना लगा रहता है । जिससे शव को क्षति पहुंचाने की आशंका रहती है विभाग के जिम्मेदार भी इसकी साफ सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं कुछ स्वजनों के अनुसार जब वे पीएम के बाद शव को लेने गए तो अंदर भवन जर्जर दिखा । ऐसा लगा कि यह कभी भी गिर सकता है नया सब ग्रह का काम 1 साल से अधूरा पड़ा है साल में एक दो बार जनप्रतिनिधि भी आते हैं लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
ग्यारसपुर से संवाददाता कमल कुशवाहा










Leave a Reply