ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

खलिहान में अचानक आग लगने से 2 एकड़ जमीन का गेहूं जलकर राख

```

सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 4 में खलिहान में रखा 2 एकड़ जमीन का गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। आगलगी की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग पर काबू पाया तबतक में सारा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। आगलगी की घटना को लेकर किसान अरविन्द यादव ने बताया की 2 एकड़ जमीन में लगा गेहूं का फसल काटकर लाया गया था जो खलिहान में रखा हुआ था लेकिन आग लगने से सारा जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है की 2 एकड़ जमीन के फसल में लगभग 30 क्विंटल गेहूं होता जो तैयार करने से पहले ही नष्ट हो गया। किसान अरविन्द यादव ने बताया की आग कैसे लगी इस बात की जानकारी नहीं है लेकिन आगलगी की सूचना पाकर पूरे ग्रामीण जुटे और आज पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी की सारा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया।

सहरसा से मिथिलेश कुमार इंडियन टीवी न्यूज रिपोर्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *