ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

इबादत के साथ पढ़ी गई अलविदा की अंतिम नवाज

```

ब्यूरो चीफ नांदगोपाल पांडेय सोनभद्र।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद एलआईयू इंटेलिजेंट टीम रही सक्रीय

सोनभद्र। जिलेभर में शुक्रवार को अलविदा की नमाज सुरक्षा व्यवस्था के बीच पढ़ी गई संबंधित आलाधिकारी रहे मौजूद। एडिशनल एसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अलविदा जुमे की अंतिम नवाज भाईचारे के साथ अमन चैन के बीच पढ़ी गई इस दौरान जिले के सभी थाना चौकिया व हल्का प्रभारी को कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे किसी प्रकार से कोई वाद विवाद या घटना ना हो पाए जिसको लेकर सभी पुलिस फोर्स मस्जिद व संदिग्ध संवेदनशील स्थान पर लगा दी गई थी जिला मुख्यालय स्थित पुरानी मस्जिद नई मस्जिद नई बस्ती सहित अन्य जगहों पर भी फोर्स के साथ कष्ट टीम बढ़ा दी गई थी गोपनीय विभाग एलआईयू इंटेलिजेंट श्री सिंह ने बताया कि डा0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में शांति,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अलविदा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी है । क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडेय, सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय चौकी प्रभारी महिला थाना निरीक्षक सविता सरोज द्वारा थाना क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज में जामा मस्जिद का निरीक्षण किया गया तथा नमाजियों से वार्तालाप किया गया तथा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को ब्रीफ कर सतर्क रहकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखते हुए अलविदा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए गए । इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहते हुए सतर्क दृष्टी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *