ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले आरक्षक स्व. श्री चंद्रभान सिंह ठाकुर (लोधी) के परिजनों से मुलाकात करने पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार पहुचें उनके गृह ग्राम सुन्दरादेही, जिला जबलपुर परिजनों से मुलाकात कर जाना हाल एवं हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

```

खबर नरसिंहपुर
धीरज विश्वकर्मा
मो – 9109025252

मध्यप्रदेश पुलिस जिला नरसिंहपुर
*कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले आरक्षक स्व. श्री चंद्रभान सिंह ठाकुर (लोधी) के परिजनों से मुलाकात करने पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार पहुचें उनके गृह ग्राम सुन्दरादेही, जिला जबलपुर परिजनों से मुलाकात कर जाना हाल एवं हरसंभव सहायता का दिया भरोसा।*

ज्ञात हो कि थाना सुआतला में पदस्थ रहे आरक्षक क्रमांक 403 श्री चंद्रभान सिंह ठाकुर (लोधी) जो कि लोकसभा चुनाव के दौरान डोंगरगांव बरघटिया चैक पोस्ट पर डियूटीरत रहते हुए दिनांक 20.04.2024 को रात्रि 11:45 बजे ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 8600 के द्वारा टक्कर मारकर घायल हो गए थे जिन्हे इलाज हेतु तत्काल जबलपुर भेजा गया था जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया था।
*स्व. श्री चंद्रभान सिंह ठाकुर (लोधी) पुलिस विभाग में विभिन्न स्थानों पर दे चुके है अपनी सेवाएं :-* स्व. श्री चंद्रभान सिंह ठाकुर (लोधी) आरक्षक पद पर दिनांक 16.06.2011 को जिला छिन्दवाडा में पदस्थ हुये थे इसके उपरान्त दिनांक 26.12.2017 को जिला नरसिंहपुर में स्थानांतरण पर आमद दिये थे आमद उपरान्त इन्होने पुलिस लाईन में रहते हुये अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया गया एवं दिनांक 19.08.2021 को थाना सुआतला में पदस्थ हुये थे एवं लोकसभा चुनाव के दौरान डोंगरगांव बरघटिया चैक पोस्ट पर डियूटीरत थे।
*पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार विगत दिवस पहुचें स्व. श्री चंद्रभान सिंह ठाकुर (लोधी) के घर की परिजनों से मुलाकात :-* विगत दिवस पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार जिले के अन्य अधिकारियों के साथ डियूटी के दौरान मृत हुए आरक्षक स्व. श्री चंद्रभान सिंह ठाकुर (लोधी) के घर सुन्दरादेही, थाना बेलखेडा, जिला जबलपुर पहुचें एवं उनके परिजनो से मुलाकत की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्व. श्री चंद्रभान सिंह ठाकुर (लोधी) के प्रतेयेक परिजन से मुलाकात कर उनका हाल जाना एवं हरसंभव सहायता का भरोसा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *