आज से मतदान समाप्ति तक बरेली मे लागू रूट डाय वर्जन
इंडियन टीवी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ दिवाकर सिंह गंगवार की रिपोर्ट
बरेली । लोकसभा 2024 चुनाव कराने के लिए सोमवार को परसाखेड़ा स्थित एफसीआई गोदाम से पोलिंग पार्टिया रवाना होगी। मंगलवार को मतदान के बाद देर रात तक ईवीएम जमा करने के लिए यहां दोबारा वाहनों व कार्मिकों की आवाजाही रहेगी
आम जनता परेशान न हो इसके लिए रविवार शाम से ईवीएम जमा होने तक बरेली में रूट डायवर्जनं लागू किया गया है। एसपी ट्रैफिक ने शनिवार रात डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक ही वाहनों का आवागमन हो सकेगा। हर प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी I
दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से बरेली शहर में प्रवेश करने वाले सभी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होते हुए बिलवा पुल, विलयधाम, बैरियर-2 से शहर में प्रवेश करेंगे।
झुमका चौराहे से मिनी बाइपास के बीच निर्वाचन कार्य में लगे वाहनों, अधिकारियों-कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के वाहनों-व्यक्तियों का आवागमन रविवार शाम से मंगलवार देर राततक प्रतिबंधित रहेगा। शहर से रामपुर, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन मिनी बाइपास से झुमका चौराहे की ओर जाने के बजाय विलयधाम, बिलवा पुल होते हुए गुजरेंगे।
परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में रविवार से मंगलवार तक झुमका चौराहा, ट्यूलिया अंडरपास व मथुरापुर चौराहे से चुनाव कार्य में लगे वाहन व कार्मिक ही गुजर सकेंगे। अन्य सभी प्रकार के वाहनों व व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
अति आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों, व्यक्तियों का प्रवेश मिनी बाइपास व मथुरापुर चौराहे से होगा।