ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सीईओ जिला पंचायत ने हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा में मेरिट आए छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

```

*ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़

सीईओ जिला पंचायत ने हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा में मेरिट आए छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित*

जगदलपुर, 11 मई 2024/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024 अंतर्गत कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के बस्तर जिले से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को शनिवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान की उपस्थिति में तुलसी के पौधे एवं कलम प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री सर्वे के समक्ष छात्र-छात्राओं ने अपने भविष्य के संबंध में डाक्टर, इंजीनियर,आईएएस एवं कृषि अधिकारी बनने की इच्छा व्यक्त की। सीईओ जिला पंचायत द्वारा बच्चों को उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *