नर्मदापुरम जिला अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्थाएं:- नशेड़ियों ने ओपीडी-रूम को बनाया मयखाना
नर्मदापुरम से राजेंद्र धाकड़ की रिपोर्ट
ओपीडी रुम नंबर 5 में डॉक्टर के टेबल पर नशेड़ी शराब पीकर खाली बोतल व टिफिन अव्यवस्थित से टेबल पर छोड़ गए।सुबह कर्मचारी के पहुंचने पर टेबल पर शराब की खाली बोतले व टिफिन मिला। इन दोनों ही वाक्ये से अंदाजा लगा सकते है कि जिला अस्पताल व्यवस्थाओं कितनी बेकार है, साथ ही अस्पताल प्रबंधन भी कितना गंभीर है। अस्पताल में यह पहला मौका नहीं, जब अस्पताल की इस तरह की लापरवाही उजागर हुई हो, इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। लेकिन सिविल सर्जन द्वारा सख्ती नहीं बरतने से जिला अस्पताल की व्यवस्था बिगड़ते जा रही है। आएं दिन ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है और अनेक समस्याएँ सामने आ रही है।जिसके कारण अस्पताल में उपचार कराने आएं मरीज व उनके परिजनों को परेशानी उठाना पड़ती है।