उत्कृष्ट कार्य करने पर टोडरपुर के ग्राम प्रधान चौधरी मुबारिक को ग्लोकल यूनिवर्सिटी में किया गया सम्मानित
बेहट! जनपद सहारनपुर के गांव मिर्जापुर पोल में स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी में ब्लॉक सढोली कदीम क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर गांव टोडरपुर के ग्राम प्रधान चौधरी मुबारिक को सम्मानित किया गया! चौधरी मुबारिक ने इस दौरान उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया और सभी उपस्थित ग्राम प्रधानों से अपने गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करने का आह्वान किया!
गुरुवार को ग्लोकल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक सढोली कदीम क्षेत्र के ग्राम प्रधान मौजूद रहे! कार्यक्रम में अपने गांव में उत्कृष्ट कार्य करने पर गांव टोडरपुर के ग्राम प्रधान चौधरी मुबारिक को सम्मानित किया गया! इस मौके पर चौधरी मुबारिक प्रधान ने बताया कि हम इसी तरह मेहनत और लगन से गांव में हमेशा विकास करते रहेंगे! चौधरी मुबारिक प्रधान ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर पी के भारती व समस्त ग्लोकल यूनिवर्सिटी स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों से भी अपने गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करने का आह्वान किया! इस दौरान शौकीन प्रधान अमादपुर कय्यूम प्रधान घगरोली मुरसलीन प्रधान लोदीपुर तसवर प्रधान साहपुरा इंतजार प्रधान पठानपुरा वसीम प्रधान पठानपुरा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे! रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर