रोड पर मनमानी ऑटो लगाने से स्कूली बस एम्बुलेंस सहित बच्चे व राजगीर चलने वाले परेशान
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
रामगढ सोनभद्र पन्नुगंज थाना क्षेत्र रामगढ़ कस्बे से ब्लॉक पर जाने वाली संपर्क मार्ग सीसी रोड पर मार्केट के ठोकर सीसी रोड से ब्लॉक कार्यालय तक पुरे रोड के दोनों पटरी पर ऑटो व मैजिक मनमानी तरीके से खड़ा करके ड्राइवर गायब हो जा रहे हैं सीसी रोड पर खड़ा करके जाम लगा दिया जा रहा है जिसमें विद्यालय के आने जाने वाली बस एंबुलेंस बच्चे बच्चियों को काफी जाम के जाम में फंसना पड़ रहा है रोड पर ऑटो लगाकर के जाम करने से आए दिन दुर्घटना होती रहती है ऑटो वाले मनमानी तरीके से सीसी रोड के बीच रोड पर ही ऑटो लगाकर के नदारत हो जा रहे हैं जिसे आने जाने वाले गाड़ियों को जाम में फंसना पड़ रहा है इसी रोड पर ब्लॉक के सभी अधिकारियों का आना-जाना है इसके बावजूद भी कोई अधिकारी इन ऑटो के मनमानी रवैया पर कार्रवाई करना उचित नहीं चाहता है जिससे लोगों को आए दिन जाम में खड़ा होकर के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ब्लॉक इसी रोड पर होने के वजह से 50 गांव के लोगों को प्रतिदिन आना-जाना रहता है इसके बावजूद भी शासन प्रशासन इन ऑटो वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए तत्काल ऑटो वालों को यहां से हटाए जाने की मांग की है