ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जीवन का उपहार दें: रक्तदान करें श्री सिकरवार रोटरी के बैनर तले गहना ज्वैलर्स के सौजन्य से हुआ

```

जीवन का उपहार दें: रक्तदान करें श्री सिकरवार
रोटरी के बैनर तले गहना ज्वैलर्स के सौजन्य से हुआ 30 यूनिट रक्तदान

गुना। गहना ज्वेलर्स के सौजन्य से रोटरी क्लब गुना के तत्वाधान में मंगलवार को गहना ज्वैलर्स गुना पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ सहित नगर वासियों एवं गहना के स्टाफ द्वारा 30 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर महादान किया। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, रोटरी क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र खुराना, सचिव मनोज अग्रवाल, एस के सक्सेना व गहना ज्वैलर्स के मैनेजर सुरेश लालवानी, विनीत त्रिवेदी द्वारा भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर विधिवत रक्तदान शिविर का आरंभ कराया गया। साथ ही जिन्होंने रक्तदान किया उनको अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरण कर सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार सहित अतिथियों ने रक्तदान के महत्व को बताते हुए कहा की रक्तदाताओं की उदारता के कारण हर दिन अनगिनत लोगों की जान बचाई जाती है। रक्तदान करके, आपके पास किसी को जीवन में दूसरा मौका देने की शक्ति है, अपने प्रियजनों के साथ नई यादें बनाने का मौका। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री धाकड़ ने स्वयं रक्तदान किया और उन्होंने कहा की रक्तदान एक सरल और निस्वार्थ कार्य है जो हमारे जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाता है। इसमें बस थोड़ा सा समय लगता है लेकिन इसका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। प्रत्येक दान कई रोगियों की मदद कर सकता है, जिनमें सर्जरी से गुजरने वाले लोगों से लेकर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे व्यक्तियों और तत्काल आवश्यकता वाले दुर्घटना पीड़ितों तक शामिल हैं। आपका योगदान जरूरतमंद लोगों के लिए आशा और उपचार ला सकता है। नायक बनें-रक्तदान करें और नए जीवन का उपहार दें। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्य एवं गहना ज्वेलर्स स्टाफ के साथ साथ नगर के गणमान्य जन व पत्रकार साथी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *