जनपद फतेहपुर न्यूज़ ।
जिला संवाददाता दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल।
बिंदकी में जिलाधिकारी की गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन
कोरोना का लोगों में नहीं भय, उमड़ी भीड़ ।
पुलिस ने भीड़ को भगाया
बिंदकी फतेहपुर।एक ओर कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है इसके बावजूद लोगों में भय नहीं दिखाई दे रहा है आवश्यक सामग्री की बिक्री व खरीद के लिए थोड़ी छूट मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी कई स्थानों पर तो काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही बिक्री खरीद की समय अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया जिसके चलते हड़कंप मचा रहा ।
शुक्रवार को सुबह 8:00 से 12:00 दोपहर तक जिलाधिकारी के गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक सामग्री की बिक्री व खरीद के लिए समय दिया गया था जिसके चलते किराना दुकानदार भी शामिल थे लेकिन किराना दुकानदारों की आड़ में अन्य दुकानदारों जैसे कपड़ा आदि के दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल ली थी जिसके चलते फाटक बाजार के किराना गली तथा बजाजा गली में भी भारी दिखाई दी इसके अलावा बर्तन बाजार में भी हल्की भीड़ दिखाई दी फाटक बाजार में आलम यह था कि कई बार थोड़ा-थोड़ा जाम भी लगता रहा लोगों को निकलने की जगह तक नहीं मिली 12:00 बजे दोपहर तक जब समय अवधि पूरी हो गई उसे समय कस्बा इंचार्ज रितेश कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे नगर पालिका परिषद की टीम भी मौजूद रहे और लोगों को हटाया गया जिसके बाद ही भीड़ समाप्त हुई इस बीच हड़कंप मचा रहा पुलिस और नगर पालिका परिषद के लोगों ने किराना गली बजाजा गली सराफा बाजार मेन बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों की भीड़ को हटाने का काम किया।
