नदीम अहमद पत्रकार इंडियन टीवी न्यूज़ मऊ उत्तर प्रदेश
कमियों को तत्काल दूर करने तथा जनता की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी ने तहसील मोहम्मदाबाद गोहना का किया आकस्मिक निरीक्षण
जल जीवन मिशन के तहत बनियापार में संचालित योजना, चालीसवां में निर्माणधीन अग्निशमन केंद्र तथा जमीन बरामदपुर स्थित वृद्ध आश्रम का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।
आज जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने तहसील मोहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत बनियापार में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना, ग्राम पंचायत चालीसवां में निर्माणधीन अग्निशमन केंद्र, जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम तथा तहसील मोहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण किया।
ग्राम पंचायत बनियापार में जल जीवन मिशन के तहत उन्होंने निर्मित टंकी एवं पानी की सप्लाई की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था के जनपद प्रतिनिधि को पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को पानी की क्वालिटी की नियमित जांच कर ही पानी सप्लाई करने को कहा। उन्होंने निर्धारित मात्रा में ही क्लोरीन का प्रयोग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने उप जिला अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना को परियोजना के तहत प्रयुक्त पाइपों की गुणवत्ता की जांच करने के भी निर्देश दिए। ग्राम पंचायत चालीसवां में निर्माणधीन अग्नि शमन केंद्र के निरीक्षण के दौरान करदाई संस्था के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बजट अभाव के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। रिवाइज्ड ईस्टमेट शासन में प्रेषित है। बजट आवंटन के उपरांत ही कार्य प्रारंभ हो पाएगा। जिलाधिकारी ने इस संबंध में शीघ्र ही शासन से पत्राचार कर बजट आवंटन कराने तथा शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दि। एइस दौरान उन्होंने अग्निशमन केंद्र के निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना को कहा, अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।अपने निरीक्षणों के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील मोहम्मदाबाद गोहना का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों में कुछ कमियां पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवम् कर्मचारियों को तत्काल कमियों को दूर करने तथा सारे अभिलेख अपडेट रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा आय, जाति, निवास आदि से संबंधित समस्त आवेदनों का समय से निस्तारण करने तथा आम जनता की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिला अधिकारी ने उप जिलाधिकारी को बड़े बकायदाओं की वसूली में तेजी लाने को भी कहा। उन्होंने तहसील परिसर में अनावश्यक घूम रहे लोगों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग के सामंजस्य से संचालित जमीन बरामदपुर में स्थित वृद्ध आश्रम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पिछले दो महीने से मेडिकल कैंप ना लगने पर वृद्धो की मेडिकल जांच नहीं हो पाने के कारण जिलाधिकारी ने तत्काल मेडिकल की सुविधा एवं समस्त वृद्धो की मेडिकल जांच करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आय व्यय पंजिका अपडेट ना पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संचालक को अगली बैठक में आय व्यय पंजिका अपडेट कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना हेमंत चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।