नरेश सोनी
झुमरा में नवरात्र शुरू हो गई है। झुमरा में 1952 से लगातार आस्था का प्रतीक बना झुमरा चौक है झुमरा मंदिर दुर्गा मंडप में दुर्गा पूजा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता आया है, झुमरा मंदिर दुर्गा मंडप में वैष्णवी रीति से होती है पूजा। नवरात्र शुरू होते हैं दारू क्षेत्र के लोग मां दुर्गा की भक्ति में डूब गए हैं। यहां 72 वर्षों से लगातार मां दुर्गा की पूजा हो रही है। क्षेत्र में उल्लास का वातावरण है। मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। विदित हो कि झुमरा चौक बाजार केंद्र बिन्दु होने के कारण यहां बृहत रूप से मेला लगा करता है। इस बार आकर्षक ढंग से झुमरा दुर्गा मंडप को सजाया जा रहा है, जिसकी साज-सज्जा देखने से खूबसूरत लगेगी।
नवरात्र शुरू होते ही झुमरा चौक पर भीड़ देखने लायक है
नवरात्र शुरू होते ही चौक चौराहों पर भीड़ देखने लायक हो गई है। झुमरा चौक पर लाउडी स्पीकर लगाया गया है, जिससे वातावरण पूरी तरह से भक्ति में हो गया है। चौक चौराहों पर लाइट की भी व्यवस्था की गई हैं, रोड के दोनों तरफ ट्यूबलाइट लगाया गया है, लाइट और साउंड मास्टर शुभम कुमार ने बतलाया कि 10 दिन दुर्गा मंडप लाइट की रोशनी से जगमगा उठेगा आकर्षक ढंग से सजावट किया गया है। जिसकी छटा रात में देखते ही बनती हैं। धीरे-धीरे पूरी तरह से सजाया जा रहा है। खरीदारी करने वालों की भीड़ हर एक दुकान में है, चाहे वह पूजा की दुकान हो, मिठाई की दुकान हो, कपड़े की दुकान हो, जूते की दुकान हो या फिर सिंगार की दुकान हो सब जगह भीड़ ही भीड़ है। नवरात्रि की तैयारी में जुटे हुए हैं।
नवरात्र शुरू होते ही इस क्षेत्र के स्थानीय लोग सूरत, हैदराबाद, कोलकाता अपने घर की ओर प्रस्थान कर रहे।
नवरात्र शुरू होते ही इस क्षेत्र के स्थानीय लोग सूरत, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान आदि देश के विभिन्न राज्यों से अपने घर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी भी धीरे-धीरे नवरात्र में पूजा करने के लिए घर पहुंच रहे हैं। नवरात्रि में घर आने के लिए दो-तीन महीना पहले से ही लोग ट्रेन में टिकट रिजर्व करवा लेते हैं ताकि उन्हें कोई परेशानी ना हो क्योंकि तुरंत टिकट मिलना मुमकिन नहीं हो पता हैं। दो-तीन दिन ट्रेन और बसों में सफर करते हुए वापस आ रहे हैं। बता दे की नवरात्रि ही एक ऐसा त्यौहार है जब विभिन्न जगहों पर नौकरी पेशा वाले लोग अपने घर की ओर निकल पड़ते हैं और यह एक ऐसा समय होता है जब पूरा परिवार इकट्ठा होता है। गांव में रह रहे परिवार जन बेशब्री से इस समय का इंतजार करते हैं की नवरात्रि आए और उनके परिजन घर वापस आए। वह निगाहें लगाए बैठे रहते हैं की उनके लिए अच्छे-अच्छे उपहार, कपड़े आदि उनके परिजन लेकर वापस आएंगे। यह एक ऐसा समय भी होता है जब लंबे अंतराल के बाद परिवारजन एक दूसरे से मिल पाते हैं। क्योंकि आज के जो हालात है शायद ही कोई एक दूसरे के लिए समय निकल पाता है कि अपने परिवार जनों से मुलाकात कर सके।
इस विशेष कार्यक्रम में शामिल सदस्य दारू प्रखंड के जिला परिषद गीता देवी, दारू प्रखंड के प्रमुख श्वेता कुमारी, खरिका पंचायत के मुखिया झरना देवी, संजीत कुमार, अभिषेक कुमार, कैलाश प्रसाद, शुभम कुमार, सोनू साव शामिल है, और कई झुमरा वासियो का सहयोग कर रहे है।