उरई (जालौन)
मान्यवर कांशीराम साहब परिनिर्वाण दिवस मनाया गया ।
उरई आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति एवं टीम धम्म सारथी के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम बड़गांव (रिनिया) में दलित पिछड़े एवं अल्पसंख्यक समाज में सामाजिक एवं राजनीतिक एकता स्थापित करके बहुजन समाज बनाने वाले बहुजन नायक मा. कांशीराम साहब के 18 वें परिनिर्वाण दिवस पर विचार संगोष्ठी एवं चिंतन शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में मान्यवर कांशीराम साहब के साथ लगभग 25 साल तक काम करने वाले परम सम्माननीय डॉ रामाधीन बाबू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि वक्ता के रूप में सुदामा शरण श्रीवास सेवानिवृत्ति बीडियो सुदामा शरण श्रीवास, महेश चंद्र शिरोमणि, महेश चंद्र विश्वकर्मा,ऑल आरक्षित टीचर्स यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष एवं ABSS के जॉन संयोजक
सुंदर सिंह सुगत ‘शास्त्री’,उपाध्यक्ष बृजेश गौतम, डॉ शत्रुघ्न सिंह राजपूत ,ABSS के जिला संयोजक संत कुमार शिरोमणि आदि उपस्थित रहे !
उपस्थित वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम साहब के जीवन संघर्ष एवं बहुजनों के लिए उनके द्वारा किए गए त्याग बलिदान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की!
डॉ रामाधीन जी ने बताया कि मान्यवर कांशीराम साहब जब तक डीआरडीओ मैं सहायक वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत थे तब तक उनको अंबेडकर मिशन एवं बहुजन आंदोलन से कोई लेना देना नहीं था और वह सुख में जीवन व्यतीत कर रहे थे किंतु डीआरडीओ में बुद्ध-अंबेडकर की छुट्टी रद्द करने की घटना ने और ‘एनीहिलेशन ऑफ कास्ट’ नामक पुस्तक पढ़कर डॉक्टर अंबेडकर के त्याग बलिदान एवं उनके आंदोलन से परिचित होने से उन्होंने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज के उत्थान एवं सामाजिक राजनीतिक चेतना जागने में झोंक दिया और बहुत कम संसाधनों के माध्यम से पूरे देश में साइकिल यात्रा के माध्यम से दलित पिछड़े अल्पसंख्यक समाज के लोगों को उनके हक अधिकार बताए उनमें भाईचारा स्थापित किया और सरकार की मास्टर चाबी अपने हाथ में लेने की चाहत पैदा की और भारत का सबसे बड़ा बहुजन आंदोलन खड़ा किया जिसे स्वार्थी लोगों ने मुकाम तक पहुंचने के पहले ही विरोधियों से मिलकर दफन कर दिया!
सुदामा शरण श्रीवास सेवानिवृत्ति बीडियो महेश चंद्र शिरोमणि, बृजेश गौतम ने मान्यवर साहब के जीवन परिचय को विस्तार से रखा !
संत कुमार शिरोमणि, डॉ शत्रुघ्न राजपूत ,सुंदर सिंह शास्त्री आदि ने मान्यवर साहब के व्यक्तित्व एवं कर्तव्य की चर्चा के साथ ही ग्रामीण जीवन में व्याप्त कुरीतियां त्रयोदशी,नशा एवं अनावश्यक संस्कार से दूर रह रहकर पंचशील पालन करने का आवाहन किया!
संचालन सुंदर सिंह सुगत ‘शास्त्री’ ने किया एवं आभार राहुल बौद्ध ने व्यक्त किया! विशेष सहयोग दीपक चौधरी शेर सिंह बड़ागांव रोहित कुमार आदि का रहा!
कार्यक्रम में राजाराम , रघुराज, अमित पासवान, डॉ प्रदीप कुमार, रामप्रकाश अहिरवार, ऊषा, विमला,अलका एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी महिला पुरुष युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे ।
अनिल कुमार ओझा
ब्यूरो चीफ
जिला -जालौन
उरई (उ.प्र.)