मिशन शक्ति फेज़-05 के अवसर पर जनपद में ज्वाला नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा सृष्टि सिंह को एक दिन के लिए नगर कोतवाली थाने का प्रभारी बनाया गया, छात्रा ने थानाध्यक्ष बनते ही इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक भूपेंद्र शर्मा, एंटी रोमियों टीम प्रभारी उपनिरीक्षक नेहा उपाध्याय व महिला पुलिस सहित फ़ोर्स के साथ सड़क पर आकर कानून व्यवस्था को संभाल लिया और फ़ोर्स के साथ बाजारों में भृमण कर अतिक्रमण को लेकर कड़ा एक्शन लिया, छात्रा के इस एक्शन की जनता भी सराहना करती हुई दिखाई दी, आपकों बतादें ज़िलें में जहा डीएम व एसएसपी ने एक दिन के लिए छात्राओं को डीएम व SSP बनाया वही जनपद का पहला थाना नगर कोतवाली है जिसमें पुलिस कप्तान के निर्देशों का पालन करते हुए आठवीं की छात्रा को थाना प्रभारी बनाया गया, ज्वाला नगर स्थित नैशनल पब्लिक स्कूल की आठवी कक्षा की छात्रा सृष्टि सिंह को एक दिन के लिए नगर कोतवाली थाने का प्रभारी बनाया गया, छात्रा को थाना प्रभारी बनाने का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा का भाव जागृत होना और पुलिस का मित्रता व्यवहार होना रहा, छात्रा ने थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठते ही क्षेत्र की कानून व्यवस्था को संभालना शुरू कर दिया, छात्रा ने पहले पुलिसकर्मियों के साथ मीटिंग की और फिर उसके बाद क्षेत्र में निकलकर सड़क पर जाम का कारण बनने वाले वाहनों को साइड कराया, हेलमेंट ना लगाने वाले वाहन चालकों को फटकार लगाई, इसके साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख़्त हिदायत दी, छात्रा ने थाने में जनता की भी समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया, वही उन्होंने एक कांस्टेबल की समस्या सुनकर छुट्टी की मंजूरी दी, सुनवाई के दौरान एक मामला ऐसा भी आया जिसमें पीड़ित ने तहरीर दी कि उसका मोबाइल कही गिर गया है, ऐसे में छात्रा के आदेश पर त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस ने मात्र 2 घण्टे के अंदर मोबाइल बरामद कर प्रभारी छात्रा के द्वारा पीड़ित को मोबाइल सुपुर्द कराया गया, वही छात्रा ने सभी जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि बाज़ार में चार पहिया वाहन लेकर ना जाए इससे जाम की स्थिति बनी रहती है, उन्होंने सभी से कहा बाजार या क्षेत्र में कही भी कोई सन्धिगद व्यक्ति दिखे उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को तुरन्त करें, आपकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है और सभी से सहयोग की अपेक्षा है, एक दिन के लिये बनी थाना प्रभारी सृष्टि सिंह ने इस पहल के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया, वहीं उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के तहत इस पहल से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता आएगी, ऐसे में इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र
ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नैशनल पब्लिक स्कूल की आठवीं क्लास की छात्रा को थाना अध्यक्ष के रूप में बैठाया गया है, छात्रा ने जनसमस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया, थाना प्रभारी ने बताया इससे बच्चों को पुलिस के प्रति एक दोस्त वाली फीलिंग डवलेप होगी और वो पुलिस से भयभीत न होकर के पुलिस को अपना दोस्त समझकर अपनी समस्याएं भी भविष्य में बताएगी, साथ ही समाज में एक अच्छा संदेश भी जाएगा।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़