नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज हजारीबाग
हजारीबाग : खतियानी परिवार की बैठक पुराना धरना स्थल के समीप रामेश्वर प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सवार समिति से यह निर्णय लिया गया कि विधानसभा के चुनाव में जो भी उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं वह जनता के बीच अपनी रिपोर्ट कार्ड रखें और जनता से परिवार या अपील करती है, उम्मीदवार परखो जो साफ छवि का हो, ईमानदार हो, रोजगार देने का वादा करें शिक्षा, स्वास्थ्य की बात करें जो खतियानी सोच रखता हो, और झारखंडी हितैषी हो, उन्हीं उम्मीदवारों को वोट देने का विचार करें, बैठक में उपस्थित मोहम्मद हकीम, बोधी साँव तनवीर अहमद, सुरेश महतो, मोहम्मद फखरुद्दीन, अमर कुमार, अशोक राम, विजय मिश्रा, प्रदीप कुमार मेहता, सुनीता कश्यप सीता देवी वह अन्य साथी उपस्थित थे।