लॉक डाउन के चलते एक तरफ जहां रोज़ कमाने और खाने वालों को काम करने के अवसर नही मिल रहे वहीं दूसरी तरफ गली मोहल्लों में विचरण करने वाले बेजुबान पशुओं को भी खाने पीने के पानी की खासी समस्या के चलते अभ्युदय सेवा संस्थान ने जरूरतमंद व विकलांग लोगों को राशन उपलब्ध कराया तो बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न मोहल्लों में बेजुबान पशुओं को भीषण गर्मी में पानी पीने के लिए नाँद रखवाई। अभ्युदय सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने बताया कि दस लोगों को पुनः राशन वितरित किया गया है। वहीं दर्जन भर से अधिक स्थानों में संस्था द्वारा नाँद रखवाई गयी है। ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया निरन्तर नाँद की मांग बढ़ रही है। जिसके लिए 2 दर्जन नाँद बनने की प्रक्रिया में है। भोजन वितरण और नाँद रखवाने में विशेष तौर पर ऋषभ श्रीवास्तव, सत्यम शर्मा, नवीन मीरा, अंकित रघुवंशी मुख्य रूप से रहे।
उन्नाव से ब्यूरो चीफ गौरव जयसवाल की रिपोर्ट