राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
ग्राम आमलाबे में लगभग 25 हेक्टेयर भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त
राजगढ 08 नवम्बर, 2024 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिलचीपुर-जीरापुर के मार्गदर्शन में तहसीलदार व नायब तहसीलदार माचलपुर श्री रामनिवास धाकड़ व थाना प्रभारी श्री जितेंद्र मावई की टीम द्वारा ग्राम आमलाबे की शासकीय चरनोई भूमि लगभग 25 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। जिसकी बाजार मूल्य लगभग 1.32 करोड़ रुपए है। उक्त भूमि पर अवैध अतिक्रमण था।