नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
बरकट्ठा चुनाव: बटेश्वर मेहता का जन समर्थन और टेंपो छाप का उभरता प्रभाव
हजारीबाग:बरकट्ठा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार बटेश्वर मेहता ने अपनी मजबूत जन समर्थन और टेंपो छाप के साथ मैदान में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। मेहता का कहना है कि उनके साथ क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन है, जो इस बार बदलाव की बयार बहा रहा है।
दूसरी ओर, मौजूदा विधायक अमित यादव के हलफनामे से उनकी आर्थिक स्थिति का पता चलता है—2014-2019 के दौरान 32 लाख कमाने वाले यादव ने विधायक बनने के बाद 2019-2024 में करीब तीन करोड़ की संपत्ति अर्जित कर ली है। फिर भी, जनता के बीच बढ़ते असंतोष और चुनाव प्रचार में हो रहे विरोध प्रदर्शन यह संकेत दे रहे हैं कि विकास के मुद्दे पर लोग नाराज़ हैं।
इस बार टेंपो छाप का समर्थन बटेश्वर मेहता के पक्ष में बढ़ता जा रहा है, जिससे बरकट्ठा में जीत की संभावना उनके पक्ष में मजबूत दिख रही है। जन समर्थन और बदलाव की लहर के साथ, बटेश्वर मेहता का उभार इस चुनाव को रोमांचक बना रहा है।