ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की शुरुआत।
बांदा जनपद के बबेरू ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत पतवन गांव में ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, वहीं प्रतिभागी स्थान पाने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया है।
मामला बांदा जनपद के बबेरू ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत पतवन गांव का है, जहां आज शनिवार को ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्पोर्ट स्टेडियम में किया गया। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने पहुंचकर सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करने के बाद ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया उसके बाद प्रतियोगिता में बालक बालिका 50 मीटर दौड़ 80 मीटर दौड़ 200 मीटर 400 मीटर दौड़,खो-खो ,लंबी कूद ,ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, कबड्डी कुश्ती, एवं दिवारी दौड़ सहित दिव्यांगों की प्रतियोगिता कराई गई, इस मौके पर ब्लॉक स्तर के सभी व्यायाम शिक्षक, शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता -विनय सिंह की रिपोर्ट