थाना मंडी पुलिस ने एक सराहनीय काम किया है। घर के बाहर से गायब हुए मानसिक रूप से कमजोर बच्चे जुबेर पुत्र जाबीर को मात्र 2 घंटों में सुरक्षित बरामद किया गया। इसके बाद कलोनी के निवासियों और परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया पुलिस के द्वारा किये गये इस सफल अभियान ने बच्चे के परिवार में खुशी का माहौल बना दिया। परिजनों ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की। पुलिस टीम के प्रयासों को सराहना करते हुए कहा, आप न केवल अपनी ड्यूटी निभाते हैं, बल्कि मानवीय संवेदना भी दिखाते हैं। यह कार्य पुलिस की कार्यकुशलता और संवेदनशीलता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़