खबर सहारनपुर से
सदर बाज़ार पुलिस ने चाकू सहित आरोपी किया गिरफ्तार.
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपराध नियंत्रण हेतु चोरी लूट आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाज़ार पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 शातिर आरोपी सुहेल पुत्र असलम निवासी लैसबाड़ा थाना देवबंद ज़िला सहारनपुर को कोर्ट रोड़ वाले पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार किया गया मौके पर आरोपी के कब्ज़े से 01 नाजायाज़ चाकू बरामद हुआ थाना सदर बाज़ार पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध से संबंधित धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़