मवाना मेरठ संवादाता
छपरौली बागपत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी जी का कार्यक्रम है। जिसमें भारतीय किसान यूनियन अंबावत जनहित में उपरोक्त ज्ञापन की मांग के साथ मेरठ जनपद में
– आवारा पशुओ से निजात दिलाने
2- गन्ने का मूल्य₹450 कुंतल करने
3- सरकारी चिकित्सालय में बंद पड़ी एक्सरे मशीन,अल्ट्रासाउंड मशीन, सीबीसी रिपोर्ट मशीन, दवाइयां की उपलब्धता में कमी व डॉक्टरों की कमी जनता परेशान कर रहा स्वास्थ्य विभाग।
*4- बदहाल टूटी सड़कों जिनके लिए प्रशासन डीएम एसडीएम मवाना सरधना व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लिखकर दे चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई जनता का उत्पीडन कर रही है सरकार।*
*प्रदेश सचिव मोनू पवार घौरिया ने कहा अधिकारी जनता की समस्या को अनसुना कर रहे हैं अब सीधा मुख्यमंत्री को सुनाएंगे आंदोलन हमारी पहचान।*
जनता प्रताड़ित होकर आज पुन चौधरी चरण सिंह जी राजेश पायलट जी बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जैसे नेताओं की तलाश कर रही है अब जनता त्रस्त है अधिकारी सरकार मस्त हैं।