प्रहलाद पटेल की दिग्विजय सिंह को सलाह, महाराणा प्रताप की जीवनी पढ़ें दिग्विजय सिंह
केंद्रीय मंत्री की दिग्विजय सिंह को सलाह महाराणा प्रताप की जीवनी पढ़नी चाहिए, महाराणा प्रताप की जयंती पर केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए, केंद्रीय मंत्री ने कहा महाराणा प्रताप महान योद्धा उन्होंने हमेशा भारत माता के लिए कार्य किया
दमोह : भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री दमोह के सांसद प्रहलाद सिंह पटेल दमोह प्रवास के दौरान दमोह के कलेक्ट्रेट के सामने स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही अपने साथियों के साथ महाराणा प्रताप के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप हमेशा भारत माता के लिए लड़ते रहे, उन्होंने केवल भारत माता की रक्षा के लिए कार्य किया। दिग्विजय सिंह के सवाल पर वे सवाल को टालते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को महाराणा प्रताप की जीवनी पढ़नी चाहिए। यह उनके लिए भी शुभ होगा और देश के लिए भी।
महाराजा छत्रसाल को भी किया याद
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इस दौरान बुंदेलखंड के महान योद्धा महाराजा छत्रसाल को भी याद किया और कहा कि इस अवसर पर महाराजा छत्रसाल को याद करते हुए और महाराणा प्रताप को याद करते हुए वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

आयोजन में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, एसडीएम दमोह राकेश मरकाम, सीएसपी अभिषेक तिवारी, सीएमओ नपा निशीकांत शुक्ला,कोतवाली टीआई सत्येंद्र सिंह, नरेंद्र दुबे, बिहारी लाल गौतम, आलोक गोस्वामी, नरेंद्र बजाज, राजकुमार सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, सुशील गुप्ता, राकेश अग्रवाल, मनीष सोनी, प्रीतम चौकसे, राघवेंद्र परिहार, कविता राय, संजय सेन, संजय यादव, भरत यादव, गुड्डू पटैल, बिल्लू वाधवा, मिंटू माखीजा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश