नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
नए कदम का शुभारंभ
उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग सहित सभी विवि में काम को आसान करने के लिए ऑनलाइन सुविधा बहाल।इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पोर्टल लांच किए।
पे एंड वेरिफिकेशन सिस्टम पोर्टल: विवि में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन निर्धारण का कार्य होगा सुगम।
प्राइवेट विवि पोर्टल : विवि को अपने विवि की सारी जानकारी उपलब्ध कराने तथा राज्य में नये प्राइवेट विवि खोलने के लिए ऑनलाइन सिस्टम के तहत आवेदन करने के लिए वित रहित कॉलेज अनुदान पोर्टल
वित्त रहित कॉलेजों को अनुदान के लिए सारे काम पोर्टल के माध्यम से कराने का फैसला लिया है।
सीएम फेलोशिप फॉर एक्सीलेंस पोर्टल:
सीएम फेलोशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस पोर्टल में तीन छात्रवृत्ति योजनाएं शामिल हैं। इनमें मानकी मुंडा छात्रवृत्ति का अनुश्रवण होगा।
अप्रेंटिसशिप मैनेजमेंट पोर्टल :
अप्रेंटिसशिप नियुक्ति रजिस्ट्रेशन सहित सभी कार्य के लिए अप्रेंटिसशिप मैनेजमेंट पोर्टल।
लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम :
लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल के जरिए ई-लर्निंग कोर्स और विवि में फाइल ट्रैकिंग का काम होगा।