ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सहारनपुर पुलिस द्वारा पुलिस कर्मियों के सम्मान में विशेष योग शिविर

```

खबर सहारनपुर से

सहारनपुर पुलिस द्वारा पुलिस कर्मियों के सम्मान में विशेष योग शिविर

सहारनपुर पुलिस एवं “योग मित्र-आरोग्य पथ” परिवार के संयुक्त तत्वाधान में अमृत महोत्सव “महाकुंभ” के अंतर्गत एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

योगाचार्य देवेंद्र कुमार बंसल (CMD, बंसल टेक्नोकेट्स प्रा. लि.) के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में पुलिस अधीक्षक (यातायात) सिद्धार्थ वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस योग शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है। अनुज माहेश्वरी सर्राफ एवं मनोज गोयल सर्राफ के विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम 16 मार्च 2025 को पुलिस लाइन, सहारनपुर में प्रातः 7:00 बजे से 8:30 बजे तक* आयोजित होगा।

सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे अपनी स्वच्छता का ध्यान रखते हुए व्यक्तिगत आसन (दरी या चादर) साथ लाएंतथा कार्यक्रम स्थल पर 15 मिनट पूर्व पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे

विशेष सूचना
“आम शहरवासी भी इस योग शिविर का लाभ उठाने हेतु सादर आमंत्रित हैं!”

सम्पर्क सूत्र:8279838106, 9897535620

रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *