नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
आगामी रामनवमी को लेकर छापेमारी अभियान के तहत महुआ दारु और महुआ फुलाया किया नष्ट।
हजारीबाग : बरही थाना अंतर्गत ग्राम- गुडियो, विजैया, बरसौत, कोरियाडीह एवं आसपास के क्षेत्रों में आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनजर उपायुक्त महोदया के सघन छापेमारी आदेश के आलोक में अवैध महुआ चुलाई शराब के संचालित अड्डों में छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में करीब 150.000 लीटर तैयार अवैध महुआ चुलाई शराब एवं करीब 1200.00 किग्रा फुलाया हुआ जावा महुआ बरामद कर विनष्ट किया गया।
छापेमारी दल:-
सुमितेश कुमार,अवर निरीक्षक उत्पाद। सय्यद बसिरुद्दीन, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद। अंटोनी बागे, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद । अनूप कुमार सिंह आरक्षी उत्पाद एवं गृहरक्षक बल सामिल थे।