12 वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय फतेहपुर में 64 रिक्रुट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण दिनांक 24/12/2020 से प्रारम्भ होकर दिनांक 24/06/2021 को समाप्त हुआ। प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत दीक्षान्त परेड समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज भजनी राम मीना द्वारा दीक्षान्त भव्य परेड की सलामी ली गयी व शपथ दिलायी गयी। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा परेड की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी तथा रिक्रुट आरक्षियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। आन्तरिक विषयों/ वाह्य विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा बैटमिंटन कोर्ट का उदघाटन किया गया। उप सेनानायक बंशराज सिंह यादव, सहायक सेनानायक यशपाल सिंह, सैन्य सहायक अरशद ज़माल सिद्दीकी, शिविरपाल श्री वेदमणि मिश्र, मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी, आर टी सी प्रभारी उपेन्द्र कुमार, सूबेदार मेजर सुनील सिंह, पीसी श्री शीतेन्द्र दूबे, मुख्य आरक्षी कलामुद्दीन शाह, तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी, मिडिया बन्धु उपस्थित रहे।
जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा,राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल