गाड़ासरई मंगलवार को सुबह 10 30 बजे के लगभग एक ओभरलोड ऑटो पलट गई ,जिसमे ग्यारह लोग सवार थे , गाड़ासरई थाने अंतर्गत ग्राम घोपतपुर और डूमरटोला के बीच पड़ने वाले मोड़ पर एक ऑटो पलट गई ,इस छोटी से ऑटो में झांकी थाना समनापुर से पड़वार परिवार दशगात्र में शामिल होने छत्तीसगढ़ जा रहे थे । जो सुबह 9 बजे झांकी से निकले थे ,जो रायपुर रोड से जा रहे थे कि घोपतपुर के मोड़ पर अनियन्त्रित होकर पलट गई , इस छोटी सी छमता वाली ऑटो में बच्चे बूढ़े सहित ग्यारह लोग सवार थे , उन सभी ग्यारह लोगो मे सभी को चोट आई है , घटना की जानकारी सुबह 10 30 बजे 100 डायल के स्टॉप पप्पू सिंग श्याम व पायलट ललित सारिवान को दी गई ,सूचना पाकर 100 डायल तुरन्त मौके पर पहुची ,जहाँ सभी घायल बीच रोड में घायल अवस्था में पड़े कराह रहे थे , उन सभी घायलों को गाड़ासरई अस्पताल लाया गया , जहाँ सभी का इलाज किया गया , घटना में लोगो को हाथ पैर व सिर में चोट आई है ,घायलों में ,1बरतू पिता तुलसी दास पड़वारउम्र 40 वर्ष 2 भागवती पति बुध्धू दास पड़वार उम्र 30 वर्ष 3 सुरेखा पति मदन सोनवानीउम्र 22 वर्ष 4 भंजन दास पिता बुध्धू दास पड़वार उम्र 48 5 बुध्धू दास पिता तुलसीदास पड़वार उम्र 30 वर्ष 6 पार्वती बघेल पति जमुना दास पड़वार उम्र 38 7 चन्द दास छुरे पिता पूरन दास छुरे उम्र 65 वर्ष 8 कोठी बाई पति बरतू दास पड़वार उम्र 38 वर्ष 9 जमुना दास पिता पूरन दास बघेल उम्र 42 वर्ष शामिल है । वही इस दुर्घटना में एक वर्ष बच्ची चाहत सोनवानी को खरोंच भी नही आई ,,वो सही सलामत है , वही गाड़ासरई थाने से पुलिस ने अस्पताल पहुचकर घायलों से बात की व दुर्घटना में छतिग्रस्त ऑटो को गाड़ासरई थाने में खड़ा कर मामले को जाँच में लिया है।
प्रशांत सिंह सिसोदिया ,
ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश