ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
बस्तर जिला के अंतर्गत बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा है ऑपरेशन
सबसे बड़े ऑपरेशन के दौरान 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए हैं।
बीते 72 घंटे से लगातार जवान माओवादियों के खिलाफ जारी अभियान में अपना शौर्य दिखा रहे हैं
पीड़ित जवानों को सेना के हेलिकॉप्टर से तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
जवान पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी में नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं।
अब तक तीन नक्सली हुए ढेर,दो जवान भी घायल होने की खबर है।