सहारनपुर के वरिष्ठतम पत्रकार श्री अखिलेश प्रभाकर का आज देर शाम रेलवे रोड पर अपने हाथी बिल्डिंग स्थित निवास पर 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्री अखिलेश प्रभाकर देश के सुप्रसिद्ध पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार कन्हैया लाल मिश्र प्रभाकर के सुपुत्र थे। उनके निधन की सूचना उनके ज्येष्ठ पुत्र हर्ष प्रभाकर ने दी। श्री अखिलेश प्रभाकर बाल्य काल में अपने पिता कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर के स्वतंत्रता आंदोलन में सहयोगी रहे। कन्हैया लाल मिश्र प्रभाकर जी के निधन के बाद प्रभाकर जी द्वारा प्रकाशित व संपादित विकास साप्ताहिक का अखिलेश प्रभाकर ने ही संपादन और प्रकाशन किया। अखिलेश प्रभाकर के निधन पर सहारनपुर के साहित्यकार डॉक्टर वीरेंद्र आजम ,डॉक्टर विजेंद्र पाल शर्मा ,डॉक्टर आरपी सारस्वत, डॉक्टर विपिन गिरी ,हरीराम पथिक, नरेंद्र मस्ताना ,डॉक्टर सुमेधा नीरज ,विनोद भृंग व मनीष कछल ओर वरिष्ठ पत्रकार आलोक अग्रवाल व गणमान्य व्यक्तियों और पत्रकारों में शोक की लहर फैल गयी। अखिल भारतीय प्रेस कल्ब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्माव इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर की तरफ से शोक व्यक्त किया गया
अंतिम संस्कार 15 मई गुरुवार को हक़ीक़त नगर श्मशान घाट पर 11.30 बजे किया जाएगा
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़