प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश,,,कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने आज केंद्रीय विद्यालय डिंडोरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रीय विद्यालय डिंडोरी के परिसर में पौधारोपण भी किया। कलेक्टर श्री झा ने केंद्रीय विद्यालय डिंडोरी परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण करने के निर्देश दिए। पौधारोपण के लिए वन विभाग डिंडोरी द्वारा पौधे आवंटित कराया जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय डिंडोरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
#