रिपोर्ट तीरथ सिंह यादव
व्यूरो चीफ महोबा
कुलपहाड़ कोतवाली की मुढारी गांव निवासिनी गरीब महिला मुन्नी रैकवार एवं उसके ससुर मिहिलाल ने घटना स्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शीयो एवं चरवाहो मंगू रैकवार व बोरा रैकवार की सूचना पर बगीचे में मौका पर जाकर देखा तब तक पेड़ जल गए थे।अतःइस घटना को अंजाम देने में गांव के ही व्यक्ति अजीत राजपूत पर चरवाहों के द्वारा दी गई सूचना एवं आँखों देखे दृश्य के आधार पर आरोप लगाया गया है।बताया गया है कि इस फलदार बागान – बगीचे में जिसमें कई वर्षो पुराने बड़े वृक्ष जिसमें आम अनार अमरुद, जामुन नीबू केला बास आदि फलते – फूलते वृक्ष जल गए है। जिससे गरीब एवं मजदूर किसान का भारी नुकसान हुआ है। जिसके सम्बन्ध में बहु एवं ससुर दोनों पीड़ितों ने तहसीलदार कुलपहाड़ को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करते हुए खुद के भारी भरकम नुकसान की क्षति पूर्ति दिलवाने की मांग की है।