बेहतर पर्यावरण के लिए पौधारोपण से अच्छा विकल्प नहीं है
ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के मार्गदर्शन में 5 जुलाई विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने सीएमएचओ कार्यालय प्रांगण में 5 वृक्ष लगाए ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय दिवस है, इस वर्ष की थीम Beat Plastic Pollution ( प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें) है , यह दिन लोगों को पर्यावरण के सामने आने वाली चुनौतियां के बारे में जागरूक करता है जैसे की प्रदूषण ,जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन।
जाला मीडिया अधिकारी आईपी निवारिया ने बताया कि आज के समय में पर्यावरण असंतुलित हो गया है बढ़ती आबादी , औद्योगिकरण प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध इस्तेमाल से आज विश्व का तापमान लगातार बढ़ रहा है जिससे ग्लेशियर पिघल रहे हैं और समुद्र का पानी बढ़ रहा है जिससे बाढ़ का खतरा बड़ गया है ।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपाली माथुर ने कहा कि आज भारत ही नहीं पूरा विश्व पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है ,औद्योगिकरण और शहरीकरण के कारण हरे भरे खेत,भूमि का जलवायु,मानव और वन्य जीव का स्वास्थ्य आदि प्रभावित हो रहे हैं।
जिला एपीडेमियोलोजस्ट डॉ. महेंद्र पिपरौलिया के कहा कि वर्तमान में प्लास्टिक प्रदूषण एक बहुत बड़ी समस्या है ,प्लास्टिक हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है खरीदारी से लेकर भोजन तक हर जगह प्लास्टिक का उपयोग होता है प्लास्टिक में मौजूद रसायन हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक है इसका अत्यधिक उपयोग प्लास्टिक प्रदूषण का मुख्य कारण बनता है, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय भार्गव ने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण आज के समय में सबसे गंभीर पर्यावरण की समस्याओं में से एक है। प्लास्टिक को नष्ट होने में बहुत समय लगता है ,इसके कारण पानी, हवा और भूमि सब प्रदूषित हो रहे हैं। इस प्रदूषण को रोकने के लिए हमें व्यक्तिगत स्तर पर प्लास्टिक का उपयोग कम करना होगा । पर्यावरण को बचाने का सबसे आसान और कारगर तरीका है की जितना हो सके पौधा रोपण करें यह कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं जिससे हमें शुद्ध हवा मिलती है। प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करें पानी की बर्बादी ना करें। विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह पूरे वर्ष भर की जाने वाली गतिविधि है तभी हम अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रख पाएंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों में लगभग 142 पेड़ लगाए गए।
इस अवसर पर जिला क्षय अधिकारी डॉ.विजय पाठक , डॉ.अशोक खरे,डॉ.बसल ,डीसीएम एम.एस.खान,आईईसी सलाहकार श्रीमती शिखा सहाय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव