अवैध रेत कारोबारीयों ने हरिजन समाज की एक महिला सहित दो युवकों के साथ की मारपीट
जियावन थाना क्षेत्र के मजौना गाँव का मामला,एसपी से हुई शिकायत
सिंगरौली, सिंगरौली जिले के जियावान थाना क्षेत्र अंतर्गत मजौना गांव में एक मारपीट का मामला सामने आया है बताते हैं कि कुछ रेत के अवैध कारोबारीयों ने हरिजन समाज की एक महिला सहित दो युवकों के साथ मारपीट की है यह विवाद अवैध रेत का परिवहन कर रहे हाईवा वाहन से बाइक सवार युवक को टक्कर लगने की वजह से हुआ है
पीड़ित युवक राम चरित्र पिता नाथू साकेत ने इस मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में की है, पीड़ित ने एस पी के नाम दिए आवेदन में बताया है कि 5 को 11:30 बजे दोपहर देवसर बाजार से अपने घर जा रहा तो तभी सामने से आ रहे रेत लोड हाईवा ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया तभी पीड़ित ने बोला कि दिखाई नहीं दे रहा है क्या इसके बाद चालक ने हाइवा लेकर भाग गया कुछ देर बाद सुमीत उर्फ शनी पाठक पिता गोमती पाठक, अमीत पाठक उर्फ सोमू पाठक पिता गोमती पाठक दोनो निवासी ग्राम चन्दुआर थाना जियावन के द्वारा सरहंगता पूर्वक गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे पीड़ित ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी संगीता साकेत मजौना मंदिर में पूजा करने जा रही थी तभी मेरे साथ सो रहे मारपीट को देखते हुए दौड़कर स्थल पर पहुंची और दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट करने लगे हल्ला गुहार करने पर युवा के का भाई रामस्वरुप साकेत पहुंचा उसके साथ भी दबंगों ने मारपीट किया
पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ एस पी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन देकर उचित कार्यवाही करने की माग की है