तकनीक का उपयोग करने का हुनर रखते है ग्वालियर पुलिस अधीक्षक
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो और केंद्रीय गृह मंत्रालय मध्य प्रदेश पुलिस को डिजीटल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं इंटर आपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम का उपयोग करते हुए अपराधों की रोकथाम करने के लिए प्रथम पुरस्कार ग्वालियर को प्राप्त हुआ. ।
क्या है आईसीजेएस सिस्टम
आईसीजेएस एक एकीकृत पोर्टल है जो पुलिस, जेल, फॉरेंसिक, प्रॉसीक्यूशन और न्यायिक विभागों को एक संयुक्त स्थानीय न्यायिक प्रणाली में जोड़ता है, जो अपराधों की विवेचना और उनके खिलाफ कार्रवाई में सुधार करने में मदद करता है. इस प्रणाली का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, जांच और न्यायिक प्रक्रिया में सुधार करना है, ताकि विभिन्न संगठनों और विभागों के बीच सहयोग और कार्यप्रणाली में सुधार हो सके. इसका उद्देश्य अपराधों के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई में तेजी, पारदर्शिता और नागरिकों को बेहतर न्याय पहुंचाना है.
तकनीक का उपयोग करने का हुनर रखते है ग्वालियर पुलिस अधीक्षक
ग्वालियर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के द्वारा समय समय पर बेहतर पुलिसिंग के लिये तकनीकी उपयेाग किया गया जो सफलता भी हाथ लगी। वर्तमान समय में अपराधी नये तरीको से आपराधिक गतिविधियो को अंजाम देते है अपराधियो की धर पकड एंव अपराध पर रोकथाम व नियत्रंण के लिये पुलिस अधीक्षक के द्वारा मॉर्डन तरीके एंव तकनीक के इंटर आपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम का उपयोग किया गया और उसका परिणाम आज हमारे सामने है आईसीजेएस रैंक में ग्वालियर को प्रथम रैंक दिलाने में सराहनीय कार्य किया हैं। और साथ में ही बेहतर कानून व्यवस्था एंव तकनीक को प्राथमिकता देते हुये अपराध पर नियंत्रण करने की दिशा में जो कदम उठाया है वह काबिले तारीफ है ।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव