नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग: आज जी.एम. महाविद्यालय हजारीबाग में भूगोल विभाग के द्वारा जलवायु परिवर्तन पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य शंभू कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर किया । भूगोल विभाग के शिक्षक दीपेंद्र कुमार तथा रेयाज अहमद ने विषय प्रवेश करते हुए सेमिनार का आरंभ कराया । प्राचार्य महोदय ने सेमिनार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि”जलवायु जैव जगत के लिए महत्वपूर्ण पूर्ण है, जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारक पर्यावरण प्रदूषण है । पर्यावरण स्वच्छता के लिय हम सभी को जागरूक होना होगा तभी स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा।” उन्होंने पॉलिथीन के स्थान पर कपड़ा तथा जूट से बने थैले का उपयोग पर भी बल दिया।महाविद्यालय के सचिव विनय कुमार ने कहा कि “मानव की जीवनशैली के कारण ही जलवायु का परिवर्तन हुआ है । मानव वनों का विनाश तथा प्लास्टिक का प्रयोग इतना कर रहा है कि पूरा पर्यावरण गंभीर संकट से जूझ रहा है तथा जलवायु में परिवर्तन हुआ है।”महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक रंजन कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से मानव को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा , इसलिए हम सभी को प्रदुषण मुक्त पर्यावरण का निर्माण करना होगा जो केवल हमलोगों के प्रयास नहीं, बल्कि पूरे समाज के सहयोग से ही सफल हो सकता है।”सेमिनार में कला विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान सपना कुमारी तथा कोमल कुमारी, द्वितीय स्थान प्रगति सिंह , तृतीय स्थान उज्जवल कुमारी सभी कला संकाय,तथा चतुर्थ स्थान सतीश कुमार (वाणिज्य)ने प्राप्त किया। इसके अलावे अभिषेक कुमार ममता कुमारी प्रीति कुमारी निकिता कुमारी रिया कुमारी इत्यादि विद्यार्थियों ने भी भाग लिया l सभी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेमिनार में महाविद्यालय के शिक्षक नीलिमा कुजूर, पूनम कुमारी, मनोज राणा बिनय कुमार मेहता, आशीष कुमार पांडे, उर्मिला राणा, तथा रानी कुमारी इत्यादि ने भी सेमिनार को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिए l