बीकानेर जिले के छतरगढ़ गांव मे गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति ने किटनाशक का सेवन कर इहलीला समाप्त करली गुरमीत सिंह ने तीन लोगों द्वारा परेशान करने के कारण आत्महत्या करना विडीयो मे बता रहा है।
टेकचंद जाखड़, विनोद ज्यानी व मदन सिंह पर लगाया आरोप
कीटनाशक पीते वक्त पास में ही मोटरसाइकिल पर दो जने गुरमीत सिंह के पास खड़े थे देख रहे थे उन्हें भी गुरमीत सिंह ललकारता है।और किटनाशक का सेवन करता है।दोनो मोटरसाइकिल सवार
युवक गुरमीत कि जान बचाने की बजाए बाइक से भाग बाइक लेकर भाग गये।सूचना मिलते पर छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची गुरमीत को राजकीय चिकित्सालय भेजा पर जहर सेवन से गुरमीत की मौत हो गई। मृतक के भाई बुटा सिंह ने छतरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
छतरगढ़ पुलिस थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच खाजूवाला उप अधीक्षक अमरजीत चावला कर रहे हैं। उपाधीक्षक व एफएसएल टीम ने मौके की बारिकी से जांच की।
इंडियन टीवी बीकानेर ब्यूरो चीफ रिपोर्टर विजेश पारीक।