नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
कोर्ट फीस बढे दर को वापस लेने की अपील
हजारीबाग: खतियानी परिवार की साप्ताहिक बैठक पुराना धरना स्थल के नजदीक अशोक राम की अध्यक्षता में हुई जबकि बैठक की संचालन सी, पी, आई के सह सचिव निजाम अंसारी ने की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार के हित में खतियनी परिवार लगातार अदालत से बढ़ते हुए कोर्ट फीस की अपील सरकार से कर रहा है, निवेदन है कि व्यवहार न्यायालय के जाने के लिए कोर्ट फीस कम रहने से गरीबों को कानूनी सहायता मिलती थी जिसका सर्वथा बढे हुए कोर्ट फीस का मार गरीब निर्धन व्यक्ति उठाने में असमर्थ हो रहे हैं सरकार दलालों पर भी अंकुश नहीं लग पा रही है, खतियानी परिवार लगातार सरकार से अपील करता रहा है कोर्ट फीस बढ़ाने से भू माफियाओं के लोग जिसका तांडव पूरे झारखंड में देखने को मिल रहा है भू माफिया किसी भी फीस देने में समर्थ है चुकी वह जमीन के भाव को बढ़ाकर पैसा वसूल करता है अंचल कार्यालय भी लगता है अनियंत्रित हो गया है, वहां भी दलाल हावी रहते हैं उनके दलाली के आगे गरीब पूरी तरह ठगे जा रहे हैं गरीब किसान दलालों के आगे अपने को छोटा पा रहे हैं वह उनके सामने घुटने टेक देते हैं और अपने जमीन को सरल रास्ते से हस्तांतरित कर झमेला से अपने को बस दलालों को पांचो उंगली घी में रहता है वह पूरी तरह कोर्ट फीस बढ़ाने के कारण लाचार प्रतीत हो रहे हैं मेरे बार-बार की अपील को सरकार सुन नहीं रही है जिस सरकार से हम गरीबों की बहुत आशा थी वह समाप्त हो रहा है जिसका खामीयाजा गरीबों की सरकार को भुगतना पड़ेगा, बैठक में उपस्थित मोःहकीम, प्रदीप कुमार मेहता, मोहम्मद आशिक, अमर कुमार, संतोष कुमार, डॉक्टर तनवीर अहमद, मोहम्मद आरिफ, बोधी साँव मुन्नी देवी वो अन्य उपस्थित थे।