पिनाहट थाने में मोहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में ताजिया जुलूस निकालने का आह्वान
आगरा से ब्यूरो चीफ अनिल कुमार की रिपोर्ट
आगरा । आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को पिनाहट थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसीपी पिनाहट वीरेंद्र दुबे ने की, जिसमें थाना प्रभारी मनोज कुमार समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और धर्मगुरु शामिल हुए।
बैठक में क्षेत्र में मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूसों की रूपरेखा, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। एसीपी वीरेंद्र दुबे और थाना प्रभारी मनोज कुमार ने पुलिस बल के साथ ताजिया रखने के संभावित स्थलों का निरीक्षण भी किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी समुदाय आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक गतिविधियों पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
इस मौके पर बब्बी पठान, डाबी पठान, हनीफ खान, मुन्ना खान सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।