ब्रेकिंग न्यूज
छुटमलपुर बड़कला फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई
दोनों स्प्लेंडर बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी
मृतकों की पहचान सुरेश पुत्र बुद्ध उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी ग्राम अनती, थाना खतौली, तथा वेदपाल पुत्र हरपाल उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी ग्राम तिस्सा, थाना भोपा, दोनों जिला मुजफ्फरनगर, के रूप में हुई है। दोनों मृतक सैनी समाज से संबंधित थे।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सचिन पुनिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर हैं रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़