दुद्धी सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के सभासदों ने लखनऊ विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यशाला में भाग लेकर विकास और जल संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पर्यावरण के प्रदेश निदेशक अंजली मिश्रा ने सभासदों को स्वच्छता, जल संग्रह, पर्यावरण संरक्षण, नाली निर्माण और खुले में शौच न करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी।
कार्यशाला में सभासदों को बताया गया कि कैसे अपने नगर पंचायत की गलियों को स्वच्छ रखा जा सकता है, नालियों का निर्माण किया जा सकता है और पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। अंजली मिश्रा ने सभासदों को सीवर से निकलने वाले गंदे पानी को अलग नाली से निकालकर उचित स्थान पर बहाने और जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया।कहां की घरों से निकलने वाले पानी को अनावश्यक इधर-उधर ना बहा कर उक्त पानी को उचित स्थान पर जल संरक्षण करें जिससे जल का स्रोत बना रहे ।कहां की सीवर से निकलने वाले गंदे पानी को दूसरे नाली से निकाल कर उसे उचित स्थान पर बहा देना चाहिए जहां गंदगी न फैल सके ।
नगर पंचायत दुद्धी के सभासद शाहिद अहमद ने बताया कि कार्यशाला में भाग लेने से उन्हें अपने नगर पंचायत के विकास के लिए नए तरीके सीखने को मिले। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं नगर पंचायतों के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
कार्यशाला में नगर पंचायत दुद्धी, चुर्क और घोरावल के सभासदों ने भाग लिया। इनमें नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन, शाहिद अहमद, निरंजन, आनंद कुमार, मोनू सिंह, राकेश आजाद, अनु, सोनू और धीरज जायसवाल जैसे प्रमुख लोग शामिल थे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह