दुद्धी में खरीफ सीजन की शुरुआत, बीज दुकानों पर उमड़ रही किसानों की भीड़
दुद्धी सोनभद्र। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही दुद्धी में बीज दुकानों पर किसानों की भीड़ लगने लगी है। शिखर ट्रेडर्स के मालिक व उ० प्र० उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री जसवंत मौर्या ने बताया कि उनकी दुकान पर विभिन्न प्रकार के धान, मक्का, तिल्ली और अरहर के बीज उपलब्ध हैं।
धान के बीजों की मांग सबसे अधिक है, जिसमें 6444 गोल्ड हाइब्रिड धान, वीएस 312 हाइब्रिड धान, वीएस 362 और शिवम गोल्ड जैसे प्रमुख बीज शामिल हैं। इन बीजों की कीमतें 360 से 400 रुपये प्रति पैकेट तक हैं।
शिखर ट्रेडर्स में जम्मूना मक्का, तिल्ली और अरहर के बीज भी उपलब्ध हैं। जम्मूना मक्का की कीमत 150 रुपये प्रति पैकेट है, जबकि तिल्ली और अरहर के बीजों की कीमतें 200 से 400 रुपये प्रति पैकेट तक हैं।
जसवंत मौर्या ने बताया कि उनकी दुकान पर किसानों को उचित मूल्य पर बीज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को अच्छी फसल के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की आवश्यकता होती है, और उनकी दुकान पर सभी बीजों की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता है।
शिखर ट्रेडर्स में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। दुकान पर किसानों को बीजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है और उनकी आवश्यकता के अनुसार बीजों का चयन करने में मदद की जाती है।
उधर सूत्रों की माने तो अन्य तमाम दुकानों पर बीजों की कीमतों में मनमाना रेट वसूल किया जाता है ।हाइब्रिड बीजों को मनमानी रेट पर बेचे जाते हैं जिससे किसान खासे परेशान होते है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह