रिपोर्टर सुनील शुक्ला
जबेरा थाना की सिंग्रामपुर चौकी से सेवानिवृत्ति के अवसर पर चौकी परिसर में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। समस्त पुलिस स्टाफ एवं क्षेत्रीय लोगों ने भी चोकी परिसर पहुंचकर विदाई कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी बिदाई दी। उनके कार्यों को सराहते हुए, दिलों में उनकी याद बनाए रखने जैसे भाव प्रस्तुत किए साथ ही स्थानीय लोगों एवं समस्त चौकी स्टाफ ने प्रधान आरक्षक नारायण सिंह के कार्यकाल की सराहना की एवं उनके साथ किए गए कार्यों के अनुभव को बेहतर बताया। समारोह में सभी के द्वारा सेवानिवृत्त नारायण सिंह का पुष्प माला, शॉल, श्रीफल एवं उपहार देकर सम्मान किया गया।
सिंग्रामपुर चौकी में 5 बर्ष पदस्थ रहते आज पुलिस सेवा से सेवानिवृत हुए है इस अवसर पर नारायण सिंह के परिजनों की उपस्तिथि रही जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान चौकी प्रभारी आलोक तिरपुडे ने कहा प्रधान आरक्षक नारायण सिंह के साथ काम करने का बेहतर अनुभव रहा उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला उनका मार्गदर्शन जिस तरह से मिला वह कभी भूल नहीं सकता आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा ऐसी अपेक्षाओं के साथ विदाई का यह पल मेरे लिए भावुक है विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत प्रधान आरक्षक नारायण सिंह पुलिस स्टाफ जनप्रतिनिधियों स्थानीय गणमान्य नागरिकों का जो स्नेह प्यार मिला विदाई समारोह कार्यक्रम में स्पष्ट झलकता है जन सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन ने बताया क्षेत्र में शांति व्यवस्था के साथ-साथ सभी त्योहार सौहार्द के माहौल में बीते पुलिसिंग के हर पहलू पर इनका कार्यकाल सराहनी रहा और आज यहां उपस्थित सभी जन उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बेहतरीन कार्यकाल की सराहना करते हैं और विदाई के यह पल भावुक है।
सिंग्रामपुर मे पांच साल कार्यकाल
सिंग्रामपुर जनपद प्रतिनिधि दीपक यादव बताया नारायण सिंह (दादा) ड्यूटी के वक्त पुलिस की ड्यूटी पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाते थे और बांकी समय जब लोगों से मिलते थे तो मिलनसार व्यक्तित्व की छबि लोगों के दिलों में जगह बना लेते है विदाई समारोह में सम्मिलित पुलिस स्टाफ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा भले ही मैं पुलिस सेवा से रिटायर हुआ हूं लेकिन क्षेत्र के लोगों की जो भी सेवा बनेगी उसके लिए सदैव समर्पित रहूंगा
इस अवसर पर जबेरा थाना प्रभारी विकास चौहान चौकी प्रभारी आलोक तिरपुडे सेवानिवृत्ति नारायण सिंह की पत्नी, पुत्र बेटी रिश्तेदार परिजनों सहित ग्राम के सचिव राकेश सिंह गोलू साहू, निवेश जैन, अजय राय,मोतिलाल यादव, मुलायम चंद जैन सहित ग्रामवासियों के साथ पुलिस स्टाफ की उपस्तिथि रही।