रिपोर्टर सुनील शुक्ला
दमोह.सोमवार शाम को न्यू पुलिस कन्टोल रूम दमोह में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक विजय अहिरवार (उप पुलिस अधीक्षक हेड क्वाटर) कार्यवाहक प्र.आर. 654 नारायण जाट, कार्यवाहक प्र.आर. 408 हीरालाल सेन, कार्यवाहक प्र.आर. 237 उत्तम लाल पटैल, कार्यवाहक प्र.आर. 398 भागीरथ अहिरवार, आर. 263 किशोरीलाल गौंड को पुलिस अधीक्षक श्रुतकिर्ती सोमवंशी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया, कंट्रोल रूम प्रभारी अमित गौतम व प्रभारी रक्षित निरीक्षक अभिनव साहू की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ व दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी.पुलिस अधीक्षक श्रुतकिर्ती सोमवंशी ने कहा कि आप सभी की 38 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानदार, यादगार और बेदाग रही.आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया व दमोह पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे. आप सभी को और आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई.जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है व अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय तथा स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा.